Breaking News

मुजफ्फरपुर :महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, जच्चा व बच्चा स्वस्थ्य

मुजफ्फरपुर में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे स्वस्थ्य हैं। मामला सामने आने के बाद लोग हैरत में पड़ गए। दरअसल, मामला जिले के बंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। चिकित्सक ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

पीएचसी प्रभारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि बलिगामा निवासी सत्तन सहनी के 27 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी 9 महीने की गर्भवती थी। उसको अचानक से प्रसव पीड़ा हुई तो उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां करीब 2 घंटे बाद सामान्य प्रसव से महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया। एक साथ तीन बेटों के जन्म देने पर माता-पिता एवं स्वजन काफी खुश दिख रहे थे।

वहीं चिकित्सा कर्मियों एवं हॉस्पिटल में मौजूद लोगों में भी काफी उत्सुकता एवं प्रसन्नता दिखी। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा इनका विशेष देखभाल किया जा रहा है।

पुष्पा देवी के स्वजनों ने बताया कि उसे पहले से हीं एक पुत्र और एक पुत्री है। महिला का यह तीसरा प्रसव है। चिकित्सक के साथ सहयोगी एएनएम श्यामा और मीना एवं अन्य चिकित्सा कर्मी भी बन्दरा पीएचसी में पहली बार हुई तीन बच्चे के जन्म पर काफी उत्साहित थे। बच्चे का वजन 2 किलो, ढाई किलो तथा 1.9 किलो है।

तीनों बच्चा स्वस्थ है।

तीनों बच्चा स्वस्थ है।

चिकित्सा पदाधिकारी बोले

प्रसव चिकित्सा दल में शामिल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि उन्होंने जीवन में पहली बार एक साथ तीन बच्चे के जन्म का मामला देखा है। संयोग से ऐसे मरीज के प्रसव चिकित्सा सेवा का मौका भी मिला। सफल एवं सामान्य प्रसव से उन्हें भी हौसला बढ़ा है।

सफल प्रसव के बाद सभी ने चैन की सांस ली

उन्होंने बताया कि पीएचसी में इस तरह का पहला मामला है। चिकित्सक ने बताया कि प्रसव पीड़ित महिला को देखने से एक से ज्यादा बच्चे होने का अनुमान लग रहा था। लिहाजा चिकित्सकीय सतर्कता पहले से हीं बढ़ा दी गयी थी। इमरजेंसी की स्थिति के लिए भी सम्बंधित सिस्टम को अलर्ट पर रखा गया था। सफल प्रसव के बाद सभी ने चैन की सांस ली। सभी के चेहरे खिल उठे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.