Breaking News

मधुबनी में बालू लदा ट्रक पलटा:साहरघाट थाना मोड़ के पास पलटा

मधुबनी जिला के मधवापुर प्रखंड के साहरघाट थाना मोड़ के समीप अचानक एक बालू लदे ट्रक के पलटने से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। चालक और खलासी किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना ग्रस्त ट्रक हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बालू लदा ट्रक बसैठा से फुल्हर जा रहा था। जहां चालक अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे पलट गई। ट्रक पलटने के दौरान चालक और खलासी कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि साहरघाट थाना मोड़ के पास आए दिन दुर्घटना आम बात हो गया है।

एनएच विभाग की लापरवाही के कारण हर दिन दुर्घटना होती है। सड़क किनारे कोई भी सूचक बोर्ड नही लगा हुआ है। जिसके वजह से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय पासवान ने कहा कि सड़क किनारे साइड लेने के दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.