शेखपुरा में शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर सिरारी ओपी पुलिस ने भदौंस रोड से एक बाइक पर सवार दो तस्करों को भारी मात्रा में देसी शराब के साथ धर दबोचा। छापेमारी का नेतृत्व ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक महेश सिंह ने की।
इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो शराब तस्कर देसी शराब की खेप को शेखपुरा बाजार के शराब अड्डों पर पहुंचाने बाईक से जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस बलों के साथ शेखपुरा – लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग से लिंक पथ भदौंस के रास्ते में दोनो तस्कर को देसी शराब की खेप और बाईक के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली।
गिरफ्तार दोनो तस्करों में घाट कुसुंभा प्रखंड के भदौंस बेलदरिया गांव निवासी राम अवतार केवट का पुत्र सिकंदर केवट और उसी गांव के सीताराम केवट का पुत्र अश्विनी कुमार के रूप में चिन्हित किया गया। उन्होंने बताया कि इनके पास से अठारह लीटर की मात्रा में देसी शराब और एक ग्लैमर बाईक बरामद किया। उन्होंने बताया कि ये दोनो अपने गांव के शराब निर्माण अड्डों पर शराब का निर्माण करने के बाद बाईक से बाजार के बिक्री के अड्डों पर पहुंचाने जा रहा था।
तभी दोनो को रास्ते में पकड़ लिया गया। तस्करों के पास से बरामद शराब और बाईक को पुलिस ने जब्त कर ली। साथ ही दोनो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गिरफ्तार दोनो तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Comment here