Breaking News

खगड़िया में 1.15 लाख कैश ले उड़े बदमाश:बाइक खड़ी कर आइसक्रीम खरीदने गए थे शिक्षक

खगड़िया में शिक्षक के मोटरसाइकिल की डिक्की से बदमाशों ने 1 लाख 15 हजार रुपया गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। ऐसी घटनाएं सप्ताह में एक बार देखने को मिल ही जायेगी।null

पीड़ित शिक्षक मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक्र गांव निवासी नुनु साह शिक्षक पुत्र अनिल साह गुरुवार की दोपहर मेन ब्रांच SBI बैंक से 1 लाख 15 हजार रुपया निकाल कर डेरा जा रहा था। डेरा चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के रेडक्रॉस भवन के सामने किराए के मकान में है। डेरा पहुंचने से पहले भावना ज्वेलर्स के समीप दुकान से बच्चों के लिए आइसक्रीम खरीदने लगे।

जैसे ही दुकान से आइसक्रीम खरीदकर आये तो मोटरसाइकिल का डिक्की खुला हुआ था। बदमाशों पर जैसे ही नजर पड़ा तो अज्ञात व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। इसके बाद हल्ला कर लोगों को जानकारी दिया। इधर, पीड़ित शिक्षक ने चित्रगुप्त नगर थाना पहुंच कर डिक्की से रुपया गायब होने की जानकारी दी। चित्रगुप्त नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित शिक्षक द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.