सीतामढ़ी जिले में मानसून दस्तक देते ही नगर निगम की तैयारी का पोल खुलने लगा है। जिले में बीते 3 दिनों से रुक-रुक कर हुई बारिश से शहर में जल जमाव की समस्या गहराती जा रही है। 3 दिनों में 135. 8 एमएम बारिश हुई है। पानी की निकासी नहीं होने से शहर की सड़कें टूटने लगी है। मानसून पूर्व शहर में जल जमाव से मुक्ति के लिए बनाई गई सभी योजनाएं विफल साबित हो गई। सीतामढ़ी नगर निगम के दर्जनों वार्ड में जलजमाव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी का उपाय अब तक नहीं हो पाए हैं।
आलम यह है कि 3 दिनों की हुई रुक रुक कर बारिश की पानी सड़कों पर जमे हुए हैं। शहर के कोर्ट बाजार, रघुनाथपुरी, आदर्श नगर व औद्योगिक क्षेत्रों में अलग-अलग जगह जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा हुआ है। जिस पर पैदल चलना भी लोगों को मुश्किल हो रहा है। लोगों को बरसात की चिंता फिर से सताने लगी है। नाले की सफाई नहीं होने से पानी का रंग बदलकर काला होते जा रहा है। इसे निकल रही सड़ाध ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नगर निगम प्रशासन के द्वारा जल निकासी के लिए कोई उपाय भी नहीं की जा रही है।
मोहल्ले को जलजमाव से निजात दिलाने के लिए कई बार आंदोलन हो चुका है। आंदोलन के समय बार-बार लोग आश्वासन देते हैं। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। बीते शनिवार को जलजमाव से निजात के लिए रिंग बांध रोड पर लोगों ने प्रदर्शन किया था। जिसे अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम समाप्त करा दिया। वही इस आंदोलन में शामिल लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज कर दी गई।



Comment here