Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष से 2 मिनट मिलना चाहते हैं तेजप्रताप:मीडिया से बोले- कुछ पर्सनल है..आप तो इसका मतलब जानते ही हैं

लालू के बड़े बेटे और विधायक तेजप्रताप यादव को विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा से दो मिनट का समय चाहिए। विधान सभा परिसर में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे विधानसभा अध्यक्ष से दो मिनट का समय मांग रहे हैं, दो मिनट अकेले में मिलना चाहते हैं।.

मीडिया कर्मियों ने जब तेजप्रताप यादव से पूछा कि दो मिनट के लिए विधानसभा अध्यक्ष से क्यों मिलना चाहते हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- कुछ पर्सनल विषय है, इसलिए दो मिनट मिलना चाहते हैं। आप लोग तो जानते ही हैं कि दो मिनट का क्या मतलब होता है। यह आखिरी कल लाइन में उन्होंने जोर दिया।

कहां से दो मिनट की बात…पर होने लगी थी चर्चा

दो मिनट के पीछे का राज तेजप्रताप यादव से सीधा तब जुड़ा, जब कुछ दिन पहले एक यूट्यूब पत्रकार उनसे आवास पर अपना माइक लेकर इंटरव्यू लेने गए थे। तेजप्रताप ने उनसे कहा कि माइक और कैमरा रखकर आइए, दो मिनट आपसे बात करते हैं, लेकिन पत्रकार माइक और कैमरा रखने अपनी कार में गए और वहां से तेजी से निकल गए।

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया बयान।

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया बयान।

इस सब को तेजप्रताप ने रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने यह भी दिखाया कि उनके आवास से भाग कर वह पत्रकार मांझी आवास में गए हैं और मांझी आवास से ही उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। दरअसल पत्रकार को लग गया था कि तेजप्रताप यादव दो मिनट के अंदर उनके साथ कुछ अलग ही सलूक कर सकते हैं। इस बात की आशंका को भांपते हुए ही माइक-कैमरा सहित कार पर बैठकर तेजी से भाग गए थे। तेजप्रताप यादव ने इस स्टिंग को सोशल मीडिया पर भी डाला था और कहा था कि कैसे उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

तब तेजप्रताप यादव पर राजद के एक युवा कार्यकर्ता रामराज यादव ने सार्वजनिक रुप से आरोप लगाया था कि इफ्तार पार्टी के दिन राबड़ी देवी के आवास के एक कमरे में उन्हें कपड़े उतारकर पीटा गया था।

यह नहीं बताया कि किस लिए समय क्यों मांगा

मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार तेजप्रताप यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से दो मिनट का समय किस पर्सनल कारण से मांगा। इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। सिर्फ यही कहा दो मिनट का मतलब तो आप सब जानते ही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.