Breaking News

मुजफ्फरपुर में देसी श’राब फैक्ट्री का उद्भेदन:पैकिंग मशीन, नशीला टेबलेट समेत अन्य सामान बरामद

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना की पुलिस ने गुरुवार को तुरकौलिया में छापेमारी कर देसी शराब बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। हालांकि मौके से धंधेबाज़ दिनेश भाग निकला। तलाशी लेने पर टीम को उसकी झोपड़ी से भारी मात्रा में देसी शराब, अर्धनिर्मित देसी शराब, गैस सिलेंडर, पैकिंग मशीन, नशीला टेबलेट समेत अन्य सामान बरामद हुआ। तरल पदार्थ का सैम्पल रखकर शेष को मौके पर ही विनिष्ट कर दिया गया

बताया जाता है कि मुख्यालय से इसकी गुप्त सूचना पारू पुलिस को दी गयी थी। इसी आधार पर जब टीम ने रेड किया तो देसी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इससे कार्रवाई में बाधा आने लगी।

सुरक्षा बलों में भीड़ को हटाया। तब जाकर तलाशी अभियान पूरा हुआ। थानेदार राजेन्द्र साह ने बताया कि धंधेबाज़ की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.