Breaking News

राज्य खाद्य निगम के अस्सिटेंट मैनेजर के घर में लूट’पाट:दिनद’हाड़े घुसकर हथियार के बल पर लूटा,

मुजफ्फरपुर में गुरुवार को 3 अपराधियों ने दिनदहाड़े राज्य खाद्य निगम के असिस्टेंट मैनेजर के घर मे घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। मामला अहियापुर थाना इलाके के कोल्हुआ पैगम्बरपुर अशोक विहार कॉलोनी की है। जहा घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार मोतीपुर में राज्य खाद्य निगम मे असिस्टेंट मैनेजर के रूप में तैनात रघुवंश प्रसाद के घर में तीन के संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने उनकी बहू माधुरी के साथ जमकर मारपीट की।

फिर, उनको गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद एक कमरे में घर के सभी लोगो को बंद कर जमकर लूटपाट की। घर के अलमारी में रखे 15 हजार कैश और करीब ढाई लाख रुपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया।

घटना के वक्त पुरुष के घर में मौजूद नहीं थे। घर में सिर्फ महिलाएं मौजूद थी। लगभग 10 मिनट तक अपराधियों ने घर में उत्पात मचाया। इधर घायल माधुरी का निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

अपराधियों ने उसे बंदूक के बट से सर पर मारा है। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घर के सभी सदस्यों से पूछताछ की। इधर पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.