शेखपुरा गुरुवार को जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत पिंजड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 6 कुसेड़ी गांव में वार्ड सचिव के पद पर हुए चुनाव में सपना कुमारी निर्वाचित घोषित की गई। निर्वाची पदाधिकारी ब्रजेश कुमार और चुनाव पर्यवेक्षक राजीव यादव की मौजूदगी में गांव के मध्य विद्यालय प्रांगण में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। वार्ड सचिव पद के लिए दो महिला अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र भरा।
चुनावी सभा में अभ्यर्थी सपना कुमारी को 47 मत प्राप्त हुआ। उनके प्रतिद्वंदी मनी देवी को महज 4 मत ही हासिल हो पाया। चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने हाथ उठाकर मतदान किया। वार्ड सचिव पद का चुनाव यहां शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।निर्वाची पदाधिकारी द्वारा सपना कुमारी को निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव जीतने के बाद नए वार्ड सचिव को उनके समर्थकों ने फूल माला पहना स्वागत किया। साथ ही उन्हें बधाइयां दी। नव निर्वाचित वार्ड सचिव ने कहा कि जिस भरोसा के साथ वार्ड के लोगों ने उन्हे भारी मतों से जीत दिलाया। उनके अरमानों पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास हेतु उपलब्ध कराए जाने वाली सरकारी राशि को पारदर्शी तरीके से जनहित में खर्च किया जाएगा।



Leave a Reply