BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

अ’जीबोगरीब: पुलिस कस्टडी में ब’दमाश ने बनवाया टिकटॉक वीडियो, ब‍ेफिक्र होकर उड़ाता रहा सिगरेट का धुआं, देखें…

पुलिस कस्टडी में तातारपुर इलाके के बद’माश मोनू मंडल ने सिगरेट पीते हुए टिकटॉक वीडियो बनवा लिया। जिस समय होमगार्ड जवान उसे पेशी के लिए कोर्ट ले जा रहे हैं, वह सिगरेट पीते हुए वीडियो बनवा रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो पर एसएसपी आशीष भारती ने संज्ञान लेते हुए सिटी डीएसपी राजवंश सिंह से जांच कराई। जिसमें मा’मला सही पाते हुए उन्होंने तीन होमगार्ड जवानों पर कार्र”वाई की अनुशंसा की। आ’रोपित जवानों में अशोक पासवान, नवल प्रसाद सिंह और विशु मुर्मु शामिल हैं।

27 फरवरी की है घ’टना

बता दें कि तातारपुर इलाके के गोलाघाट मोहल्ले में 27 फरवरी की रात श’राब त’स्करों के दो गु#टों में जमकर मा’रपी’ट और गो’लीबारी हुई थी। दोनों ओर से कई राउंड गो’लियां च’ली थीं। घ’टना की जानकारी मिलने पर तातारपुर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही पर मोनू कुमार मंडल को एक क’ट्टे के साथ गि’रफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने एक खोखा ब’रामद किया था। पुलिस के आने के बाद अन्य ब’दमाश गोलाघाट से भाग खड़े हुए थे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ा था। लेकिन प’कड़ में नहीं आ सके। इस मा’मले में पुलिस ने मोनू समेत अज्ञात के वि’रूद्ध केस द’र्ज किया था। एसएसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। उन्होंने वीडियो में दिख रहे तातारपुर थाने में तैनात होमगार्ड जवानों से पूछताछ की। उनका कहना था कि न्यायालय में जाते समय किसी ने उसे सिगरेट दे दिया। इसी बीच वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रहे जवानों के वि’रूद्ध एसएसपी ने जिलाधिकारी प्रणव कुमार को ड्यूटी से वं’चित करने और अनुशासनिक का’र्रवाई का प्रस्ताव दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.