BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

बेरोजगारी हटाओ यात्रा के लिए मोतिहारी पहुंचे तेजस्वी, कहा- “फ्लॉप साबित होगी JDU की रैली”

बिहार में आज एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर जेडीयू ने पटना के गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है तो वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बेरोजगारी हटाओ यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए मोतिहारी पहुंच गए हैं.बिहार में चुनावी मोड ऑन है और सभी दलों ने सम्मेलन तो कभी यात्रा के जरिए यह बात स्पष्ट कर दी है कि वह एड़ी चो’टी का जोर लगाने से नहीं चूकेंगे. इसी क’ड़ी में बेरोजगारी हटाओ यात्रा के लिए मोतिहारी पहुंचे तेजस्वी यादव रविवार को जिला स्कूल में सभा करेंगे. इस दौ’रान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मोतिहारी के नौजवान काफी गु’स्से में हैं और उत्साह और जोश में भी हैं. सुशील मोदी ने जो बयान दिया है, इससे ज्यादा दु’र्भाग्यपूर्ण कोई बात नहीं है.

उन्होंने कहा कि मोतिहारी में प्रधानमंत्री ने कहा था कि चीनी मिल खुलवाएंगे और उसके बाद अगली बार आयेंगे तो इसी चीनी मिल के चीनी का चाय पिएंगे लेकिन कुछ भी नहीं हुआ.तेजस्वी ने कहा हम यह ल’ड़ाई बिहार के नौजवानों के लिए ल’ड़ रहे हैं, लेकिन सुशील मोदी और नीतीश कुमार अपना रोजगार बचाने में लगे हैं. 15 साल तक नीतीश कुमार सत्ता में रहे और बिहार को गरीब बना कर रख दिया. बिहार में भ्र’ष्टाचार, लू’ट, अप’राध का बो’लबाला हो गया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार डोमिसाइल कानून नहीं लागू करने जा रही है, यह ठीक नहीं है. डोमिसाइल कानून बिहार के हित के लिए बहुत जरूरी है. जेडीयू गांधी मैदान में रैली कर रही है लेकिन यह रैली फ्लॉप साबित होगी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के नाम पर रैली किया जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.