यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्या 01663/01664 कामाख्या-रानी कमलापति-कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में वृद्धि किया गया है। बताया गया कि इसका परिचालन 30 जुलाई तक करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व में जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 30 जून तक किया जाना था, लेकिन अब इसका परिचालन दिनांक 28 जुलाई तक किया जाएगा ।
इसी तरह गाड़ी संख्या 01664 कामाख्या-रानी कमलापति एक्सप्रेस का परिचालन 02 जुलाई तक किया जाना था लेकिन अब इसे 30 जुलाई तक चलाया जाएगा। अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन का अन्य स्टेशनों के अलावा पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया गया है ।
पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगेगा एसी चेयरकार का लगेगा कोच:
यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच संयोजन में बदलाव करते हुए अस्थायी रूप से एसी चेयरकार का 01 कोच लगाया जाएगा । गाड़ी संख्या 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस में दिनांक 01 जुलाई से 30 सितंबर तक तथा गाड़ी संख्या 13244 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में दिनांक 02 जुलाई से दिनांक 01 अक्टूबर तक लगाया जाएगा ।
संशोधित कोच संरचना के पश्चात् इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 21, एसी चेयरकार के 01 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगेे।



Leave a Reply