Breaking NewsNational

BREAKING: 52 रुपये सस्ता हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, नई दरें आज से लागू…

होली के पहले घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 52.50 रुपए सस्ता हो गया है। अभी तक 893.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर मार्च माह में 841 रुपए की मिलेगा। फरवरी मध्य में इस पर 144.50 रुपये का इजाफा हुआ था। नई दरें रविवार सुबह से लागू हो गई हैं।मासिक रेट रिवीजन में तेल कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दामों में भी 84.50 रुपए की क’टौती की है।

कारोबारियों को कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 1465.50 रुपये चुनाने होंगे। पांच किलो वाला छोटू सिलेंडर भी 18.50 रुपये सस्ता हुआ है। छोटू सिलेंडर अब 308 रुपए का पड़ेगा।


कारोबारियों को कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 1465.50 रुपये चुनाने होंगे। पांच किलो वाला छोटू सिलेंडर भी 18.50 रुपये सस्ता हुआ है। छोटू सिलेंडर अब 308 रुपए का पड़ेगा।घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बाजार भाव (गैर सब्सिडी रेट) में कमी के बाद अब उपभोक्ताओं के खाते में 325.71 रुपए की सब्सिडी आएगी। यानी सब्सिडी वाला सिलेंडर उपभोक्ताओं को करीब 515 रुपए का पड़ेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.