सीतामढ़ी से तमंचे पर डिस्को का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक बार-बालाओं के साथ पिस्टल लहराते हुए डांस कर रहा है। उसके साथ कुछ अन्य युवक भी ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो डुमरा थाना क्षेत्र की मोहन्डी गांव का है। जहां शुक्रवार की रात एक शादी समारोह के दौरान युवकों ने बार-बालाओं के साथ डांस किया। इनमें से एक युवक पिस्टल के साथ झूमता दिखा। वीडियो में दिखाई देने वाला शख्स न केवल हाथों में पिस्टल लेकर डांस कर रहा है बल्कि डांस के दौरान डांसर लड़की पर बंदूक तानकर ट्रिगर पर उंगलियां भी घुमा रहा है। इसके चलते जरा सी भी हुई चूक बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है।
बता दें कि खुलेआम तमंचा लेकर युवक बार बालाओं के साथ डांस कर रहा था लेकिन किसी ने इसकी कंप्लेन पुलिस को नहीं की। इस संबंध में डुमरा थाना अध्यक्ष जन्मेजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपी युवक के पहचान होते ही, गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।






Leave a Reply