बिहार में साइबर क्राइम का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। जमुई पुलिस ने साइबर अपराध में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनका पाकिस्तान से कनेक्शन है। वो पाकिस्तान में बैठे किसी आबिद नाम के शख्स को पैसे भेजते थे। पुलिस टेरर फंडिंग के एंगल से भी इसकी जांच कर रही है।
तीनों आरोपियों से पटना ATS की टीम भी पूछताछ जारी है। ATS को इनके वॉट्सऐप से आबिद का नंबर मिला है। जो पाकिस्तान में रहता है। ये लोग आबिद को पैसा भेजा करते थे। तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इनके बाकी साथियों की भी तलाश कर रही है।
ये लोग केबीसी और लॉटरी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इनके पास से 3 लाख रुपए कैश, 5 मोबाइल, 11 ATM कार्ड के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।
पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मंगरार ओर एक को झाझा थाना क्षेत्र के चांय गांव से गिरफ्तार किया गया है। इसकी पहचान श्रवण कुमार, अमरजीत कुमार और रमेश कुमार के रूप में हुए है।
जमुई SDPO डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से सांठ-गांठ रखने वाले कुछ साइबर अपराधी जमुई में सक्रिय हैं। ये अपराधी टीवी प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति के अलावा अन्य लॉटरियों के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं।

पुलिस ने कैश, मोबाइल और ATM कार्ड जब्त कर लिया।
कमीशन के तौर पर 7% राशि दी जाती थी
SDPO ने बताया कि घटना के मुख्य साजिशकर्ता ठगी गई राशि को अपने खाते में जमा कराया जाता था। कमीशन के रूप में इन सहयोगियों को 7% राशि दी जाती थी। जब इन अपराधियों के वॉट्सऐप नंबर की जांच की गई तो पता चला कि मुख्य षड्यंत्र कर्ता अरविंद कुमार जिसका संपर्क पाकिस्तान के आबिद नाम के व्यक्ति से है।

तीनों से पटना ATS की टीम भी पूछताछ कर रही है।

हवाला कारोबार से जुड़े हैं तीनों
SDPO ने बताया कि इन अपराधियों की कार्यशैली को देखकर लगता है कि यह हवाला कारोबार से जुड़े हुए हैं। इसका संबंध अंतरराज्यीय,अंतरराष्ट्रीय ओर पाकिस्तान गिरोह के साइबर अपराधी से है। पटना से एटीएस और आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने भी जमुई पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।




Leave a Reply