Breaking News

मुजफ्फरपुर : मानसून में होगी समस्या, अधूरे नाला निर्माण से मुख्य बाजार काे झेलनी हाेगी परेशानी

शहर के सबसे प्रमुख बाजार माेतीझील में बनि बारिश के ही लाेगाें के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। करीब 20 दनि बाद भी प्री-कास्ट स्ट्रक्चर से बन रहे कल्याणी चाैक कल्वर्ट काे चालू नहीं किया गया है। इसकी वजह से यातायात की समस्या बनी हुई है। स्मार्ट सिटी से शहर के प्रमुख बाजार में बेतरतीब ढंग से नाला निर्माण की वजह से पहले से ही शहर परेशान है। अब मानसून की दस्तक के साथ शहर के प्रमुख बाजार के लाेग सहम गए हैं। हालांकि, 30 साल बाद फरदाे नाले की जाे उड़ाही हाे रही है, उससे माेतीझील व कल्याणी इलाके काे इस बार बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

फरदाे नाला से ही शहर के प्रमुख बाजार का 70 प्रतिशत बारिश का पानी निकलता है। 90 प्रतिशत फरदाे नाले की सफाई हाे गई है। निगम प्रशासन का कहना है कि एक सप्ताह का काम बचा हुआ है।दैनिक भाास्कर मानसून की बारिश काे लेकर कितना तैयार शहर अभियान चला रहा है। इसके तहत हम आपकाे पहले शहर के पश्चिमी, पूर्वी, उत्तरी व दक्षिणी इलाके की स्थिति से अवगत करा चुके हैं। अब शहर के प्रमुख बाजार में बारिश के समय क्या स्थिति रहेगी, आज पढ़िए उसका हाल…।

टुकड़े-टुकड़े में नाला बनाने के लिए खुदाई कर तिलक मैदान राेड काे किया बर्बाद
धर्मशाला चाैक से टाउन थाना हाेते हुए तिलक मैदान, छाेटी सरैयागंज के रास्ते सिकंदपुर तक टुकड़े-टुकड़े में नाला बनाने लिए खुदाई करके सड़क काे स्मार्ट सिटी की निर्माण एजेंसी बर्बाद कर चुकी है। यह बारिश के समय राहत कम, परेशानी का सबब ज्यादा बनेगा। डीएम व एसडीओ के अल्टीमेटम के बाद नाला बनाना ताे दूर, जितना गड्ढा किया गया था, उसकाे भी दुरुस्त नहीं कर सकी। इसकी वजह से बारिश के समय जान-माल के खतरा के साथ पानी का बहाव भी राेकेगा। तिलक मैदान राेड में बनि बारिश के ही नारकीय स्थिति बनी हुई है। इसी तरह की स्थिति कल्याणी चाैक से माेतीझील तक में बनी हुई है।

मानसून आने के बाद कटही पुल रेलवे कल्वर्ट की शूरू हुई सफाई, धर्मशाला चाैक डूबा
निगम प्रशासन इस बार माेतीझील, स्टेशन राेड व कल्याणी इलाके काे जल जमाव से बचाने के लिए ताकत झाेंक चुका है। 20 साल बाद माेतीझील पांडेय गली रेलवे कल्वर्ट की सफाई कराने में निगम सफल रहा है। लेकनि समय रहते कटही पुल रेलवे कल्वर्ट की सफाई नहीं हाे सकी। निगम की ओर से दाे-दाे बार कटहीपुल रेलवे कल्वर्ट की सफाई के लिए टेंडर निकाला।

सिंगल टेंडर में मामला फंसते रहा। शुक्रवार काे कटही पुल रेवले कल्वर्ट की सफार्ई सब्जी मंडी के निकट से शुरू की गई। कल्वर्ट की सफाई शुरू हाेने से धर्मशाला चाैक के निकट मेन राेड पर भारी जल जमाव हाे गया। कटही पुल रेलवे कल्वर्ट से ही स्टेशन राेड, धर्मशाला चाैक इलाके का बारिश के समय पानी खींचता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.