Breaking News

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गो’ली मा’रकर ह’त्या,अहियापुर में दादी के घर से खाना खाकर लाैटा

सिलीगुड़ी में तैनात एनएचएआई के इंजीनियर सुनील कुमार सिंह के बेटे सन्नी उर्फ गोलू (24) की अहियापुर में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे गाेली मार कर हत्या कर दी गई। गाेलू सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह इंफोसिस इंदौर में तैनात था। मुजफ्फरपुर में छात्रों के उपद्रव के कारण वह इंदौर नहीं जा सका। शुक्रवार की सुबह ही गाेलू सिलीगुड़ी से आया था। वह मोबाइल फाेन से अपने बॉस को ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी दे रहा था। तभी शूटर ने उसके सीने में गोली दाग दी। एक ही गोली उसके बाएं सीने में लगी। इससे उसकी मौत हो गई।

गोली की आवाज पर गाेलू की बुआ निकली। देखा वह तड़प रहा था। उसे पहले एसकेएमसीएच ले जाया गया। वहां दम तोड़ने के बाद परिजन प्रसाद हॉस्पिटल लाए। यहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिर आधी रात काे लाश एसकेएमसीएच लाई गई। सन्नी का अपना घर अहियापुर थाना क्षेत्र के सिपाहपुर में है। उसकी दादी शांति निकेतन स्कूल के पास रहती हैं। वह दादी के घर से खाना खाने के बाद गली में निकल कर अपने बॉस को कॉल कर रहा था।

वर्क फॉर्म होम के कारण डेढ़ साल से अहियापुर में था
सन्नी की पढ़ाई उत्तराखंड और हिमाचल में हुई। उसने एनआईटी जबलपुर से बीटेक किया। तीन साल से सन्नी की तैनाती इंदौर में ही थी। लेकिन, वर्क फॉर्म होम के कारण डेढ़ साल मुजफ्फरपुर में ही रह कर ऑनलाइन काम करता था। प्रेम प्रसंग की बात से मृतक के परिजन इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब मुजफ्फरपुर में पढ़ाई-लिखाई की ही नहीं, तो यहां प्रेम प्रसंग की बात नहीं हो सकती। परिजनों के अनुसार उन लोगों की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। सन्नी उर्फ गाेलू का भी किसी से कोई विवाद नहीं था। सन्नी के पिता चार भाई हैं। मूल रूप से जारंग गोटोली निवासी हैं।

पुलिस काे प्रेम प्रसंग का अंदेशा|अब तक की जांच से यह प्रेम प्रसंग का भी मामला हो सकता है। शूटर ने इस घटना को अंजाम दिया है। एक ही गोली सीने में ऐसी जगह मारी गई, जिससे मौत हो सकती है। बहुत ही दुखद घटना है। -जयंत कांत, एसएसपी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.