Breaking News

आंदोलन की वजह से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दर्जनों यात्री फंसे, आधा दर्जन ट्रेनें 5 घंटे लेट

बिहार में जगह-जगह सेना अभ्यर्थियों द्वारा किये जा रहे आंदोलन के कारण ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों का हाल बेहाल है। मुजफ्फरपुर में सुबह से ही दिल्ली जाने वाले दर्जनों यात्री जंक्शन पर फंसे हुए हैं। आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें 5-7 घन्टे देरी से चल रही हैं। सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट अबतक सहरसा से खुली नहीं है। जबकि मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इसका टाइम 10.55 बजे है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैशाली के अलावा क्लोन स्पेशल जो सहरसा से नई दिल्ली जाती है। वह भी सहरसा में ही है। उसका समय मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 9.30 बजे का था। लेकिन, अबतक कोई पता नहीं है।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सप्तक्रांति रुकी

मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट अबतक नहीं खुली है। इसका समय 12 बजे है। लेकिन, आगे रुट बाधित होने के कारण ट्रेन अबतक नहीं खुली है। दिल्ली जाने वाले मो. जाहिद, सुरेश राम, अंकित सिन्हा ने कहा कि 3 घन्टे से प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, अबतक दिल्ली जाने वाली ट्रेन का कोई पता नहीं है।

न्यू जलपाईगुड़ी का अपडेट नहीं

अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी का गोरखपुर के बाद अबतक कोई अपडेट नहीं है। मौर्य एक्सप्रेस सिवान में रुकी हुई है। यह भी अपने समय से तीन घन्टे की देरी से है। इसके अलावा दो पैसेंजर ट्रेन जो मोतिहारी और दरभंगा जाएगी प्लेटफॉर्म संख्या 8 और 6 पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी है। आगे लाइन क्लियर नहीं होने के कारण ट्रेन नहीं खुल सकी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.