Breaking News

मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घ’टना में बाल-बाल बचे ADJ, गायघाट में तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी ट’क्कर,

मुज़फ्फरपुर के गायघाट थाना अंतर्गत बेनिबाद ओपी क्षेत्र में मुज़फ्फरपुर-दरभंगा नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार का सामने वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक का संतुलन बिगड़ा। जिससे कार जाकर डिवाइडर से टकरा गई।

इसमें अररिया के ADJ 1 खुद थे। इस हादसे में वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घटना में चालक और गार्ड को आंशिक चोट लगी।

घटना की सूचना मिलने पर बेनीबाद ओपी के एएसआई सुरेंद्र राम मौके पर पहुंचे। बताया कि अररिया के ADG 1 अभिषेक कुमार दास अपने वाहन से पटना जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि दुर्घटना में ADG बिल्कुल ठीक हैं। उनके गार्ड को हल्की चोटें आई है। पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुटी है। वाहन को वहां से हटाकर साइड करवा दिया गया है। जो बयान होगा। उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.