शहर में पहली बार किसी कल्वर्ट बनाने का काम महज तीन दिनों में पूरा करने के बाद मंगलवार की सुबह से ट्रैफिक को चालू कर दिया गया। 10 जून की रात में कल्याणी चौक पर नाला बनाने के लिए सड़क काटने का काम शुरू किया गया था। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय का कहना है कि प्री-कास्ट स्ट्रक्चर से कल्वर्ट का निर्माण सफल रहा है। बहुत कम समय लगा है। कल्याणी चौक के पास हरिसभा रोड में सड़क को कल्वर्ट बनाने के लिए तोड़ा गया था। लिली कंस्ट्रक्शन ने ही मोतीझील-कल्याणी के बीच प्रीकास्ट स्ट्रक्चर से कल्वर्ट बना कर छोड़ दिया है। अब तक यहां ट्रैफिक शुरू नहीं हो सका है।






Leave a Reply