सीवान के महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार के निर्देश पर कई थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के चवर में शराब कारोबारियों की मिनी देशी फैक्ट्री को ध्वस्त कर किया है।
शराब कारोबारियों पर नकेल कसने पहुंची पुलिस ने कारोबारियों के मिनी फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे 2 हजार लीटर से अधिक देसी पीस को नष्ट किया है। जबकि मौके से पॉलिथीन में बंधा हुआ 80 पीस देसी शराब जिसकी वजन दो सौ से ढाई सौ ग्राम का है। उसे जब्त किया है।


बता दें कि क्षेत्र में लगातार शराब बिक्री होने की जानकारी के बाद महाराजगंज एसडीपीओ ने महाराजगंज थाने की पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की है। एसीपी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार शराब कारोबारियों पर नकेल कसने की तैयारी चल रही है।
अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानाध्यक्षों को यह साफ निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र में शराब का बिक्री करने वाले तस्करों और शराब का निर्माण करने वाले शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की बात कही गई है।



एसडीपीओ ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौली गांव के चवर में देशी शराब निर्माण का मिनी फैक्ट्री का संचार हो रहा है। गुप्त सूचना मिलने के बाद उन्होंने महाराजगंज थानाध्यक्ष समेत अन्य थाने की पुलिस अधिकारियों की सहयोग से औचक छापेमारी की।
इस दौरान चावल में दूर से ही पुलिस अधिकारियों को आते देख शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। जबकि उनकी देसी मिनी फैक्ट्री को जवानों की मदद से नष्ट कर दिया गया।



Leave a Reply