UP के प्रयागराज में शनिवार को फिर दंगा भड़काने की कोशिश की गई। कुछ शरारती लोगों ने यहां शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रख दिया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि अंडा रात में रखा गया है। मंदिर की छह फीट ऊंची जाली को फांदकर कोई अंडा रख गया। सुबह पूजा-पाठ के लिए उठा तो शिवलिंग पर अंडा रखा था। अंडा को हटा दिया गया। कुछ लोग प्रयागराज के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम माहौल बिगड़ने नहीं देंगे।
- शिवकुटी के पार्षद कमलेश तिवारी ने कहा, गंगा के तट पर स्थित इस मंदिर की प्रतिष्ठा भगवान राम ने अपने हाथों से की थी।
- अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संयोजक राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने कहा, मंदिर में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए और सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।
- पुजारी ने बताया, मंदिर में ताला बंद नहीं होता। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
- अब तक सहारनपुर में 48, प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकर नगर में 28 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- कानपुर में हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी के करीबी बिल्डर इश्तियाक अहमद की बिल्डिंग के अवैध हिस्से को प्रशासन ने ध्वस्त किया।



Input : Dainik Bhaskar



Leave a Reply