BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSITAMARHISTATE

आ’तंकियों से लोहा लेते बिहार का लाल सुशील सिंह शहीद, महज नौ महीने पहले हुई थी शादी ‘जय हिंद’

बिहार का एक और लाल सुशील कुमार सिंह गुरुवार को श’हीद हो गये। उन्‍होंने अंतिम सांस तक आ’तंकियों से मु’काबला किया। शहीद सुशील सिंह बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले थे। बताया जाता है कि महज नौ माह पहले ही सुशील सिंह की शादी हुई थी।जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी के रहने वाले आर्मी जवान सुशील कुमार सिंह श्रीनगर में आतं’कियों से मुठभे’ड़ में श’हीद हो गए हैं। जिले के मेजरगंज थानान्तर्गत डुमरी कला गांव के रहने वाले सुशील कुमार सिंह की शहादत की सूचना कर्नल ने फोन पर घर वालों को दी है।

इसी माह के पहले हफ्ते सुशील जालंधर से श्रीनगर ट्रांसफर होकर आए थे। बीते 6 फरवरी को वे गांव से ड्यूटी ज्वाइन करने रवाना हुए थे।बताया जाता है कि वर्ष 2015 में सुशील ने आर्मी ज्वाइन की थी और पिछले साल 20 मई, 2019 को उनकी शादी हुई थी। सुशील सिंह की शहादत की खबर आते ही गांव में को’हराम म’च गया। हर कोई मायूस है। गांव वाले उनकी बहादुरी की ही चर्चा कर रहे हैं। उनके घर पर लोगों की भी’ड़ जुटनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि सुशील सिंह का पा’र्थिव शरीर शुक्रवार को सीतामढ़ी लाने की उम्‍मीद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.