चारा घो’टाले के चार मा’मलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अभी एम्स, दिल्ली नहीं भेजे जाएंगे। रिम्स की मेडिकल बोर्ड ने 12 गंभीर बी”मारियों से पी’ड़ित लालू प्रसाद यादव की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद यह फैसला लिया है। लालू की किडनी की गं’भीर बीमा’री के बाबत एक्सपर्ट नेफ्रालॉजिस्ट से मदद ली जाएगी। मेडिकल बोर्ड ने रिम्स में हो रहे इला’ज पर संतोष जताया है। हालांकि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद क्रोनिक किडनी स्टेज थ्री बीमा’री से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनकी किडनी की बीमा’री के बेहतर इला”ज के लिए जल्द ही विशेषज्ञ नेफ्रालॉजिस्ट की मदद ली जाएगी। अगर विशेषज्ञ नेफ्रालॉजिस्ट लालू की बीमा’री को लेकर अपने सेकेंड ओपिनियन में उन्हें एम्स या किसी और अच्छे अस्पताल में भेजने की संस्तुति करता है, तो रिम्स प्रबंधन उस पर विचार करेगा।

रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने गुरुवार को मेडिकल बोर्ड की रिव्यू मीटिंग के बाद बताया कि मेडिकल बोर्ड ने लालू की जांच रिपोर्ट का गहन अध्ययन किया। ट्रीटमेंट, प्रोटोकॉल देखने के बाद बोर्ड ने बताया कि उनका सही इला”ज चल रहा है। बोर्ड ने किडनी स्टेज थ्री की बीमा”री के लिए विशेषज्ञ नेफ्रालॉजिस्ट से सेकेंड ओपिनियन लेने की अनुशंसा की है। अगर नेफ्रालॉजिस्ट उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए बाहर भेजने की बात करता है, तो उस पर हम विचार करेंगे। विशेषज्ञ नेफ्रालॉजिस्ट बुलाने के बाबत डॉ विवेक कश्यप ने कहा कि हम एम्स के पैटर्न पर चलते हैं, एम्स के डॉक्टर से ही परामर्श लेंगे।इससे पहले लालू के गि’रते स्वास्थ्य को देखते हुए उनके चिकित्सक डॉ. उमेश प्रसाद ने बेहतर चिकित्सा के लिए एम्स भेजने की अनुशंसा की थी। हालांकि डॉक्टर ने बताया था कि लालू रिम्स में ही इलाज कराना चाहते हैं।

वे एम्स, दिल्ली नहीं जाना चाहते। इधर डॉ उमेश प्रसाद की मेडिकल बोर्ड की गठन की मांग के बाद रिम्स प्रबंधन ने आठ सदस्यीय टीम का गठन किया। मेडिकल बोर्ड टीम के सभी सदस्यों ने गुरुवार को अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागर में समीक्षा बैठक की। इस दौ”रान लालू प्रसाद की सभी तरह की जांच रिपोर्ट देखने के बाद टीम ने फिलहाल यह फैसला लिया है कि अभी उन्हें एम्स नहीं भेजा जाएगा।



Leave a Reply