Breaking News

मुजफ्फरपुर में 2 गुटों में झ’ड़प: बाइक सवार बद’माशों ने की फा’यरिंग, मौके से गुजर रहे युवक के पैर में लगी गो’ली

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना इलाके के राधोपुर में देर रात दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। फायरिंग में मौके से गुजर रहे BA के एक छात्र को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि गोली उसके दाहिने पैर में लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। घायल छात्र दीपक कुमार का इलाज दरभंगा रोड के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। इससे उसका पैर फैक्चर हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की देर रात अहियापुर राघोपुर में दो गुटों में झड़प हो रहे थी। झड़प के दौरान दीपक वहां से गुजर रहा था। अचानक गोलीबारी होने लगी। इसमें गोली दीपक के पैर मे लग गई। आनन-फानन में उसे मेडिकल लाया गया। जहां इलाज में लापरवाही होने पर परिजनों ने हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

दीपक ने बताया कि वह BA पार्ट 1 का छात्र है। वह पढ़ाई के साथ दूध का भी काम करता है। उसने बताया कि दूध बेचकर वह अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में बाइक सवार तीन अपराधियों ने अचानक गोली चलाना शुरु कर दिया। जिसे गोली उसके पैर में जाकर लग गई। इधर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है की आसपास के सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.