बिहार में अभियान चलाकर राशन कार्ड रद्द किए जाने पर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में अमीरों की संख्या बढ़ रही है। दिन-प्रतिदिन लोग अमीर हो रहे हैं। जो अमीर हो रहे हैं उनका नाम हटाया जाएगा। समीक्षा करके ऐसे लोगों का नाम हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके नाम पर गाड़ी रहेगी उन्हें गरीब कैसे माना जाएगा।
मई महीने में अभी तक लगभग 29 लाख राशन कार्ड को रद्द किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले राशनकार्ड धारकों के राशन कार्ड रद्द किए जा रहे है।राज्य में वर्तमान में 1 करोड़ 81 लाख राशनकार्डधारी हैं।
दस हजार से अधिक आय है तो राशन कार्ड रद्द होगा
विभागीय सूत्रों के अनुसार वैसे व्यक्ति जिनकी आय मासिक 10 हजार से अधिक है तो उनका राशन कार्ड रद्द किया जाएगा। विभाग की मानें तो चार पहिया वाहन, सरकारी नौकरी, आयकर भरने, एक सिंचाई वाले उपकरण के साथ ढाई एकड़ सिंचित भूमि, पांच एकड़ सिंचित भूमि, व्यावसायिक टैक्स भरने या अन्य संसाधनों से संपन्न लोगों को राशन कार्ड का लाभ नहीं दिया जाना है। ऐसे लोगों के पास अगर राशन कार्ड मिलेगा तो उनका राशन कार्ड रद्द किया जाएगा।
पटना में अबतक 31 हजार 490 राशन कार्ड रद्द हुए







Leave a Reply