Breaking News

पत्रकार ह’त्याकां’ड के आरो’पियों के घर चला बुलडोजर, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती शुरू

बेगूसराय के परिहारा सहायक थाना क्षेत्र में साखू गांव में बीते दिनों हुए पत्रकार सुभाष हत्याकांड में आरोपियों के घर पर पुलिस बुलडोजर चलाकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई कर रही है। इससे पहले बीते 26 मई को बेगूसराय पुलिस ने सभी आरोपियों के घर ढोल बाजा बजाते हुए इश्तेहार चिपकाया था।

सभी आरोपियों के गांव में 24 घंटे के अंदर आत्मसमर्पण करने की बात पुलिस ने अनाउंस की थी। समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई शनिवार दोपहर शुरू की है।

बीते 20 मई को परिहारा सहायक थाना क्षेत्र के साखु गांव में चार की संख्या में आए अपराधियों ने पत्रकार सुभाष की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस के द्वारा न्यायालय से नॉन बेलेबल वारंट लेने के बाद एक आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। वहीं, तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसके बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर खगरिया जिले के दो आरोपी के घर वह साखु गांव के दो आरोपी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.