Breaking News

रोहतास में पवन सिंह के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़: लाठी चलने पर बैरीकेडिंग तोड़ भागे लोग

रोहतास में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। लोग बैरिकेडिंग तोड़ कर जाने लगे। कुछ शरारती रोड़ेबाजी भी करने लगे। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया। कार्यक्रम तिलौथू के तुतला भवानी देवी स्थान पर हो रहा था। स्थिति खराब होने पर आयोजकों को समारोह जल्दी समाप्त करना पड़ा।

दरअसल, शुक्रवार रात मां तुतला भवानी महोत्सव संपन्न हो गया। महोत्सव में भोजपुरी के नामचीन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह रहे, जिन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। पूरे जिले से लोग पहुंचे थे।

पवन सिंह ने अपने अंदाज एवं प्रस्तुति से फैन्स का दिल जीत लिया।

पवन सिंह ने अपने अंदाज एवं प्रस्तुति से फैन्स का दिल जीत लिया।

पवन करते रहे शांति की अपील

पवन सिंह जैसे ही मंच पर पहुंचे, उपस्थित जनसमूह ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। जब पवन सिंह ने गाना शुरू किया तो भीड़ बेकाबू होने लगी। इस दौरान वो खुद लोगों से शांति की अपील करते रहे। हालांकि, कुछ गीतों के बाद भीड़ अनियंत्रित होने लगी। आयोजकों और पुलिस बल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, फिर लोग नहीं माने।

इसके बाद हल्का लाठीचार्ज हुआ, तो भगदड़ की स्थिति हो गई। किसी कैजुअल्टी की खबर नहीं है। स्थिति देखते हुए आयोजकों ने कार्यक्रम को जल्द संपन्न करने का निर्णय लिया। कुछ ही देर में कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर दी गई।

पवन सिंह के कार्यक्रम में भीड़ का जुटना स्वाभाविक था, परंतु उम्मीद से अधिक भीड़ जुटी। उस अनुपात में पुलिस बल नहीं था, ना ही आयोजन समिति के पास कार्यकर्ता थे। कोई बड़ी घटना नहीं हुई। वरना आयोजन समिति एवं प्रशासन के लिए उसे संभालना मुश्किल हो जाता।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.