Breaking News

पटना में शिक्षक के घर से 18 लाख की ड’कैती, शादी में बाहर गया था परिवार

पटना के राम कृष्णा नगर में शनिवार की अहले सुबह एक शिक्षक के घर भीषण डकैती को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बख्तियारपुर के एक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक विनोद कुमार पंकज के घर शनिवार कीअहले सुबह आधा दर्जन हथियारबंद डकैत घुस गए।

शिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ चाचा के दशकर्म में शामिल होने नालंदा गए थे। घर में शिक्षक के एक रिश्तेदार अरुण कुमार सोए थे। इसी क्रम में शनिवार की सुबह लगभग 3:00 बजे आधा दर्जन बदमाश घुस आए। घर में घुसते ही उन्होंने उपस्थित एक सदस्य को कमरे में कैद कर दिया। इसके बाद घर के अन्य कमरों से कीमती सामान, सोने-चांदी के जेवरात सहित नगद ले उड़े।

उन्होंने कहा कि लगभग 18 लाख का सामान ले गए हैं। विनोद कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई ओमप्रकाश एयर फोर्स में हैं और पंजाब में उनकी पोस्टिंग है। जबकि मंझले भाई पटना सिटी में डाक विभाग में पदस्थापित हैं। उन्होंने बताया कि तीनों भाई संयुक्त रूप से एक ही घर में रहते हैं।

घटना रामकृष्ण नगर थाना के मगध चौक स्थित शकुंतला भवन की है। इस मामले को लेकर राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी जहांगीर आलम ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मकान मालिक द्वारा थाने पर दी गई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.