7 जुलाई तक पूर्व मध्य रेलवे की उन सभी ट्रेनों के वातानुकूलित(एसी) काेच में यात्रियों को बेडरोल मिलने लगेगा, जिसमें अभी बेडरोल नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। 4 ट्रेनों में 27 मई तो बाकी 11 ट्रेनों में 7 जुलाई से बेडरोल उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली दरंभगा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस और सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन शामिल भी है।
पूर्व मध्य रेलवे की 42 ट्रेनों के एसी कोच में यात्रियों को बेडरोल उपलब्ध कराने का प्रावधान है, जिनमें से 20 ट्रेनों में ही अभी यात्रियों को बेडरोल की सुविधा दी जा रही है। रेलवे के आधिकारिक सूत्राें की मानें ताे पर्याप्त संख्या में आपूर्तिकर्ता चादर-कंबल की आपूर्ति नहीं करा पा रहे हैं। इससे सभी ट्रेनाें के यात्रियाें काे बेडराेल उपलब्ध कराने में परेशानी हाे रही है। बाेर्ड के आदेश के डेढ़ माह बाद भी सभी ट्रेनाें में बेडराेल उपलब्ध नहीं हाेने से आए दिन यात्री अपना गुस्सा ट्रेन में तैनात कर्मियों पर उतारते हैं।
20 ट्रेनों में मिल रहा लिनन
पूमरे के पांच मंडलीय क्षेत्र से खुलने वाली 42 जाेड़ी एक्सप्रेस ट्रेनाें में बेडराेल उपलब्ध कराने का प्रावधान है। काेराेना काल में बेडराेल सुविधा बंद कर दी गई थी। स्थिति सामान्य हाेने के बाद 10 मार्च काे रेलवे बाेर्ड ने आदेश जारी कर लंबी दूरी की ट्रेनाें में बेडराेल उपलब्ध कराने काे कहा। इस बीच दाे साल के अंदर रेलवे में उपलब्ध बेडराेल खराब हाे गए। दरअसल, धुलाई की शर्त ऐसी रखी गई कि पूर्व की कई एजेंसियां बेडराेल धुलाई के लिए तैयार नहीं हुई। नए सिरे से बेडराेल की आपूर्ति के लिए भी आपूर्तिकर्ता और अधिक समय की मांग कर रहे हैं।







Comment here