Breaking News

प्रेमी के साथ फरार हुई 4 बच्चों की मां,बेटे ने कहा- मुझे 5 लाख में बेचने की योजना बना रही थी मां

गोपालगंज जिले के नगर थाना में गुरुवार को दंपती के बीच हंगामा हो गया। महिला के पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो उसे जबरन थाना ले गए। महिला ने थाना में काफी हंगामा किया। पति का आरोप है कि महिला अक्सर अपने प्रेमी के साथ घर से गायब रहती थी। पिछले 3 माह से वो प्रेमी के साथ रही। इस बीच महिला के छोटे बेटे (7) ने आरोप लगाया कि मां ने उसे पांच लाख में बेचने की योजना भी बनाई थी। बेटे ने कहा-मां चंदन (प्रेमी) से मुझे 5-6 लाख रुपए में बेचने की बात करती थी।

दरअसल, कविलाशपुर गांव के पप्पू बैठा की शादी 2002 में सीवान निवासी सरिता (35) के साथ हुई थी। पति पुणे के होटल में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पांच साल पहले सरिता मांझा प्रखंड के मधु सरेया निवासी चंदन यादव के सम्पर्क में आ गई। सरिता, चंदन के साथ अपनी सास, दो बेटी और दो बेटों को दरकिनार कर हमेशा घर से गायब रहने लगी। विरोध करने पर पति और बच्चों को अन्य लोगों से पिटवा भी दिया।

7 वर्षीय बेटा आदित्य राज।

7 वर्षीय बेटा आदित्य राज।

क्या बोला बेटा

वहीं 7 वर्षीय बेटा आदित्य राज ने बताया कि जब हम लोग बड़े हुए तो मां चंदन के साथ भाग गई थी। मुझे 5 से 6 लाख में बेचने के लिए चंदन से बात कर रही थीं। तभी दादी, भाई-बहन और पापा आ गए और बचा लिया। उसने यह भी कहा कि अब मुझे मां के साथ नहीं रहना है, पापा के साथ रहना है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.