BIHARBreaking NewsSTATESUPAUL

सुपौल: लोक जन शक्ति एवं दलित सेना के नए प्रभारी चंदन सिंह का हुआ स्वागत..

सुपौल व्यापार संघ के सभा भवन सुपौल में नए प्रभारी चंदन सिंह सह प्रदेश महासचिव का अभिनंदन सुपौल जिला के अध्यक्ष अशोक यादव सहित सभी लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य ने पूरे जोश के साथ अभिनंदन किया और उन्होंने कहा आगामी 13 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के आगमन पर जिला कमेटी के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सभा को सफल बनाएंगे.

इसी चर्चा के लिए यह आम सभा आयोजित किया गया था और उन्होने कहा सुपौल के प्रभारी का जो हमें पद दिया गया है उसे हम पूरी दायित्व के साथ निभाएंगे मैं पार्टी के हर सुख दुख में साथ रहूंगा कहीं से यह नहीं महसूस होने दूंगा कि चंदन सिंह प्रभारी बनकर आया है मैं आपके घर का बेटा हूं अगर पार्टी में कोई दि’क्कत होती है तो उस दि’क्कत का हम सामना करेंगे और सभी साथियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.