सीतामढ़ी में 32 हजार स्क्वायर फीट और एक करोड़ 95 लाख की लागत से बनी दो मंजिला भवन का शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार के उद्योग विभाग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार की देर शाम फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने बताया कि उद्योग केन्द्र भवन का शिलान्यास दिसम्बर 2018 में किया गया था। जो कि वर्ष 2020 के मार्च में बनकर तैयार हुआ। जिले में नए उद्योग भवन निर्माण से एक छत के नीचे सभी प्रकार की उद्योग से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर कलस्टर उद्योग, कुटीर उद्योग एवं सूक्ष्म उद्योगों का विस्तार होगा। जिससे रोजगार का सृजन होगा एवं जिले में उद्योग का विस्तार होगा।
रीगा चीनी मिल चालू होने की है संभावना
उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। जमीन मिली तो जिले को औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां लहठी उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं। इसे लहठी के क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योग लगाने के लिए जनप्रतिनिधियों से जमीन उपलब्धता पर विचार किया गया है। उनसे जमीन उपलब्ध करवाने में सहयोग की बात कही। मंत्री ने कहा कि रीगा चीनी मिल चालू करने के लिए भी गन्ना मंत्री प्रयासरत हैं। उनको मैं भी सहयोग कर रहा हूं। कई कंपनियां से बात चल रही है। जल्द चीनी मिल चालू होगी।







Leave a Reply