Breaking News

नवादा में युवक का म’र्डर: अप’राधियों ने ह’त्या कर श’व को रेलवे ट्रैक पर फेंका

नवादा के किउल-गया रेलखंड के तिलैया जंक्शन से पूरब दिशा में रेल ट्रैक पर मंगलवार को एक युवक का शव पाया गया। चेहरे पर जख्म के निशान थे। युवक का शव होने की खबर के बाद बड़ी संख्या में लाेग वहां जमा हो गए। सूचना हिसुआ थाना को दी गई। सूचना बाद वहां दलबल के साथ पहुंचे SI संजय सिंह ने घटनास्थल का मुआयाना किया। उसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। घटना के बाद परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मृतक की पहचान नवादा जिले के हिसुआ थाना इलाके के ही ढेवरी गांव निवासी 22 वर्षीय मुन्ना कुमार पिता बिंदेश्वरी राजवंशी के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम को वह घर से निकला था। रात को वापस घर नहीं लौटा था। मां-पिता का कहना था कि हत्या कर दुर्घटना का शक्ल देने के लिए शव का रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया। घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद हुआ है। जो मृतक युवक का बताया गया है।

बताया कि पुलिस जब घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही थी, तभी मोबाइल पर एक लड़की का कॉल आया। काॅल करने वाली खुद को युवक का बहन बताई। तब पुलिस ने परिजनों के साथ थाना आने को कहा। परिजन थाना पहुंचे तो शव की शिनाख्त हुई। फिलहाल, युवक की हत्या किसने, कहां और क्यों की यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल फोन अनलॉक होने के बाद काफी कुछ बातें सामने आएगी। बरामद मोबाइल के लॉक स्क्रीन को खोलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, युवक की मौत की सूचना के बाद से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.