Breaking News

नीतीश कुमार का समलैंगिक शादी पर विवादित बयान, बोलें- आजकल लड़का-लड़का आपस में शादी कर रहे हैं, कुछ पैदा कर पाएंगे?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समलैंगिक शादी पर विवादित बयान दिया है। CM ने कहा कि लड़का-लड़का शादी करेगा तो बच्चा कहां से पैदा होगा? वे एक गर्ल्स हॉस्टल के शुभारंभ के समय अपने कॉलेज के दिनों के किस्से बताते हुए समलैंगिकता पर भी बोल गए। उन्होंने कहा कि जब हम लोग इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे तो एक भी लड़की साथ में नहीं पढ़ती थी। क्या स्थिति थी, इतना खराब लगता था। कोई भी महिला आ जाती थी तो सब लोग खड़े होकर उसको घूरने लगते थे।

इसी कार्यक्रम में महिलाओं की तारीफ करते-करते बिहार के मुखिया समलैंगिकता पर भी बोले। उन्होंने कहा कि- “शादी होगी तभी तो बाल-बच्चे होंगे, बिना स्त्री के कोई पैदा हुआ है? लड़का-लड़का शादी कर लेगा तो कोई पैदा होगा?” उन्होंने दहेज के लिए भी कटाक्ष किया और कहा कि इसके बाद भी लोग शादी करने के लिए दहेज की मांग करते हैं।

महिमा छात्रावास का किया उद्घाटन
नीतीश बोले- अब देख लीजिए कि इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में कितनी लड़कियां पढ़ रही हैं। नीतीश कुमार सोमवार को पटना के गांधी मैदान स्थिति मगध महिला कॉलेज के 504 बेड के जी प्लस 7 की तर्ज पर बने महिमा छात्रावास का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के मगध महिला कॉलेज में महिमा छात्रावास का उद्घाटन किया।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त है हॉस्टल
मगध महिला कॉलेज में बना हॉस्टल राज्य सरकार की ओर से 31.8 करोड़ रुपये खर्च कर बना है। इस छात्रावास के हर फ्लोर पर 18 कमरे, 16 वॉशरूम और 12 स्नानघर हैं। एक कमरे में तीन छात्राओं के रहने की व्यवस्था है। यहां नीतीश कुमार का महिलाओं पर फोकस करने का मतलब था कि आज लड़कियों को हर क्षेत्र में मौका मिला है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि महिलाओं के विकास के क्षेत्र में काफी काम किया है। इंजीनियरिंग हो या मेडिकल कॉलेज सभी कोर्सेज में महिलाओं के लिए प्रदेश में सीटें आरक्षित की गई हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.