Breaking News

दहेज ह’त्या में सास, ससुर और देवर गि’रफ्तार, मुजफ्फरपुर में तीन साल पहले हुई थी महिला की ह’त्या

मुजफ्फरपुर जिले के पियर में तीन साल पहले दहेज के लिए महिला की हत्या मामले में पुलिस ने उसके सास, ससुर और देवर को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को जेल भेजने की कवायद की जा रही है। पियर थानेदार रवि कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि आरोपियों की पहचान सास हमीदा खातून, ससुर नथुनी मियां और देवर मो. जिब्राइल के रूप में हुई है। ये तीनों केस में नामजद थे। लेकिन, घटना के बाद से फरार थे। गुप्त सूचना मिलने पर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

बताया कि कुढ़नी की रहने वाली समीना खातून की शादी 2014 में पियर के मो. शाहिद से हुई थी। शादी के बाद उसने तीन बच्चों के जन्म दिया। ससुराल वालों का स्वभाव तो शुरू में ठीक था। लेकिन, धीरे-धीरे इसमे बदलाव आने लगा। मृतका के पिता मो. सुल्तान ने FIR में बताया था कि वे लोग उसपर मायके से दहेज में बाइक मांगकर लाने का दवाब बना रहे थे। लेकिन, वह इंकार कर रही थी। इसी बात को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

वह अपने पिता की आर्थिक तंगी का हवाला देकर बार-बार मना कर देती थी। इसी को लेकर 10 मई 2019 को आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी सूचना उन्हें अपनी बेटी से ससुराल के पड़ोसियों से मिली। वे लोग जब वहां पहुंचे। तो सभी आरोपी घर से फरार थे। पुलिस कार्रवाई के बाद वे लोग शव लेकर चले गए। फिर इन सभी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.