मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत चौसा थाना क्षेत्र के घोषई गांव में जहरीली शरा’ब पीने से दो लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। मृ’तक रिश्ते में साला और बोहनोई है। जीजा का नाम आलोक झा बताया जा रहा है जो सहरसा जिला का निवासी बताया जा रहा है। मृ’त अवस्था में बीते शाम उसे चौसा पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया।/
इसके कुछ समय बाद और तीन लोग उसी गांव के इलाज के लिए आए जिनका नाम प्रभात कुमार झा (25) पिता मनोज झा, अविनाव कुमार झा (21) पिता सुबोध झा और मानस झा बताया जा रहा है जो घोषई वार्ड-4 के निवासी हैं।
प्राप्त सूचना के मुताबिक सुबोध झा के दामाद सहरसा निवासी आलोक झा की मृत्यु हो चुकी थी जबकि उसके बेटे अभिनव की मौत भागलपुर में इलाज के दौरान हो गई। आलोक के शव को आनन-फानन में रात में ही सहरसा भेज दिया गया। बताया जाता है कि शनिवार की शाम ये सभी 4 लोग एक साथ शराब का सेवन किए थे। जिसके बाद इन सब की हालत बिगड़ी थी। मामला बाहर न फैले इसलिए इन लोगों को घर पर रखकर ही इलाज किया जा रहा था लेकिन एक मौत के बाद सभी को इलाज के लिए स्थानीय पीएसपी लाया गया।


जहां बीमार लोगों का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ अमित कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में लाए गए थे उन्हें वापस भेज दिया गया। जबकि 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बीमार लोगों में उल्टी की समस्या और सांस लेने में परेशानी हो रही थी।





Leave a Reply