Breaking News

मुजफ्फरपुर में शरा’ब कारोबारी की सड़क हा’दसे में मौ’त, श’राब डिलीवरी के लिए निकला था

मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र स्तिथ हाईवे पर शराब डिलीवरी करने जा रहे युवक को एक अनियंत्रित वाहन ने रौंद डाला। इसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही, मौके पर दर्जनों शराब की टेट्रा पैक सड़क पर गिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मौके ओर स्थानीय लोगो की भाड़ी भीड़ जुट गई। बताया गया कि उक्त व्यक्ति शराब बेचने के लिए निकला था। जानकारी के अनुसार घटना के बाद मोटरसाइकिल पर रखे बर्तन से शराब के दर्जनों टेट्रा पैक सड़क पर बिखरे हुए थे।

घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के एन एच 77 मकसूदपुर चौक के समीप की है। बताया जा रहा है कि मृतक हथौड़ी थाना क्षेत्र के भवानीपुर का रहने वाला है। आपको बता दे कि बिहार में भले ही शराबबंदी लागू है पर आज भी बिहार में अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रहा है। ताजा मामला मीनापुर थाना इलाके के मकसूदपुर एन एच 77 पर देखने को मिला । जब एक मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद पलट गई। मोटरसाइकिल पर एक बर्तन बंधा था। जिसने शराब रखा हुआ था। सामान्य तौर पर ऐसे बर्तन मछली बेचनेवाले लोग इस्तेमाल करते हैं।

अनुमान लगाया जा रहा है की मछली के आड़ में अवैध शराब की बिक्री करने जा रहा व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद शराब के दर्जनों टेट्रा पैक सड़क पर बिखर गए। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची मीनापुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया है। इधर, पुलिस का कहना है कि प मामले की छानबीन की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.