Breaking NewsNationalReligion

‘आज मंगलवार है महावीर है वार है’ बल, बुद्धि, विद्या के दाता है महाबली हनुमान, ऐसे करें बजरंगबली को प्रसन्न, होगी सारी मुरादें पूरी ‘जय श्री राम’

हनुमान के भक्त मंगलवार को बजरंगबली के लिए रखते हैं। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि मंगलवार का व्रत दु’ख और क’ष्टों को कम करता है। मान्यता है कि हनुमान जी को कलयुग का सबसे शक्तिशाली देवता माना जाता है। मंगलवार का व्रत करने वाले हनुमान जी का पूजन करते हैं और कथा करते हैं। इसी के साथ भजन करना शुभ होता है। मंगल ग्रह को शांत रखने के लिए मंगलवार को हनुमान जी का भजन करना लाभदायक होता है। हनुमान जी के भजन करने के लिए इस वीडियो को देख सकते हैं। हनुमान जी का भजन सुनने से शांति की प्राप्ति होती है।

अगर किसी के जीवन की परे’शानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हो, धन आवक में बा’धा आ रही हो तो, इसका कारण कभी कभी कुंडली में खराब ग्रहों की उथल-पुथल भी होता है। अगर ऐसा किसी के साथ हो रहा हो तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर ये उपाय केवल एक बार आजमाकर देखें। भगवान हनुमान जी की असीम कृपा से सभी तरह की प’रेशानियां कुछ ही दिनों में दूर होने लगेगी। अगर आप धनवान बनना चाहते हैं, सभी कष्टों से छुटकारा चाहते हैं, तो किसी भी ऐसे मंगलवार जो उस माह के शुक्ल पक्ष में हो उस दिन इस उपाय को एक बार जरूर करें, हनुमान जी की कृपा से जीवन में धन, वैभव, मान-सम्मान मिलने के साथ सभी दु’ख-क’ष्टों से भी मु’क्ति मिल जाती है।

विधिवत हनुमान जी आवाहन, पूजन करके इस हनुमान मंत्र का पांच हजार स्फटिक की माला से करें। मंत्र- ।।ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।। मंत्र जप पूरा होने के बाद उसी मंत्र का उच्चारण करते हुये पांच सौ मंत्रों से हवन कुंड में गाय के घी की आहुति दें। हवन पूर्ण होने पर हनुमान यंत्र को हवन के उपर से 21 बार घुमाकर पूजा स्थल रख दें। पूजा समाप्त होने के बाद उसी हवन की थोड़ी सी भस्म को हनुमान यंत्र पर लगाकर उस यंत्र को सदैव के लिए अपने पास रखें। कुछ ही दिनों में हनुमान जी की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने लगेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.