Breaking News

प्री-मानसून के दौरान 24 घंटे में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, 25 जिलों में हुई बारिश

बिहार में बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। राज्य में 24 घंटे में 25 जिलों में बारिश हुई है जिसमें 17 जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। प्री-मानसून में एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार बड़ी बरसात हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवाएं बड़ा बदलाव ला रही हैं। इसके साथ ही ट्रफ रेखा से बिहार में बारिश हो रही है।

24 घंटे में 68 एमएम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 24 घंटे में 68.8 एमएम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 61 एमएम होना चाहिए था लेकिन 13 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक नमी होने के कारण गर्मी से काफी राहत हो गई है। बिहार के किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, पटना, वैशाली, सारण, अरवल, सिवान, बक्सर और अरवल में बारिश नहीं हुई है। इन जिलों में ठंड का असर नहीं है, लेकिन गर्मी का असर भी उतना नहीं है। बारिश नहीं होने के बाद भी मौसम में गर्मी नहीं रही।

5 डिग्री कम हुआ तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के कारण अचानक से राज्य का अधिकतम तापमान 5 डिग्री से अधिक कम हो गया है। बक्सर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री पहुंच गया था और बारिश के बाद अब तापमान 40.1 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बक्सर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 19 डिग्री पहुंच गया है। बारिश और पश्चिम बंगाल से आने वाली नमी युक्त हवा से बिहार का मौसम राहत देने वाला है।

25 जिलों में बारिश से बड़ी राहत

मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान हुई बारिश को अलग अलग श्रेणियों में बांटा है। इसमें ब्लू जोन वाले जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। ब्लू जोन वाले जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, बांका, जमुई, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में भारी बारिश दर्ज की गई है। रेड जोन में भोजपुर और समस्तीपुर को रखा गया है जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जिन जिलों को येलो जोन में रखा गया है उसमें पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, मुंगेर और मुजफ्फरपुर को शामिल किया गया है। इन जिलों में भी अधिक बारिश हुई है, ग्रीन जोन में लखीसराय को रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.