Breaking News

भोजपुर में युवक को मा’री गो’ली, घा’यल:मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर हथि’यारबंद अप’राधियों ने की फा’यरिंग

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत सोनघट्टा मोड़ स्थित आलू कोल्ड स्टोर के समीप शनिवार की देर शाम मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड सीने में मारी गई है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया । जख्मी युवक कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत सोनघट्टा गांव निवासी लाल मोहन पांडेय का 19 वर्षीय पुत्र अमन पांडेय है। वह स्थानीय थाना क्षेत्र के सकड्डी स्थित दूध प्लांट में दूध पैकिंग करने का काम करता है।

इधर अमन पांडेय ने बताया कि सकड्डी स्थित दूध प्लांट में दूध पैकिंग करने का काम करता है। वह रोज की तरह आज देर शाम भी साइकिल से प्लांट जा रहा था। जैसे ही वह सोनघट्टा मोड़ स्थित आलू कोल्ड स्टोर के पास पहुंचा तभी अपाची बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके और उससे पहले पूछा कि सकड्डी किधर है। उसके वह दोनो उससे जबरन मोबाइल मांगने लगे। जब उसने कहा कि मेरे पास मोबाइल नहीं है तो उन्होंने कहा कि मोबाइल दो वरना मैं गोली मार दूंगा। मैं गिड़गड़ाते रहा,कहा की हम गरीब है मेरे पास मोबाइल नही है । इसके बाद दोनों ने उससे मोबाइल छीन लिया और उसे गोली मार दी। गोली लगने से वह खून से लथपथ जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा।

जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज प्रवीण कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

वहीं इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि एक युवक गोली से जख्मी हालत में यहां आया है। जख्मी युवक को गोली सीने में बीचो-बीच लगी है। जिससे खून काफी बह गया है अभी उसे चेस्ट ट्यूब लगाया जा रहा है और तत्कालीन उसे दो यूनिट ब्लड चढ़ाया जाएगा। अभी स्टेबल है लेकिन स्थिती अभी सीरियस है। हालांकि उसे अभी कुछ दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली।

वहीं SP संजय कुमार सिंह ने बताया कि लड़का दूध फैक्ट्री में काम करता है और मोबाइल लूटपाट को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। उसी एंगल से घटना की छानबीन की जाएगी। साथी ही अब तक की वहां जो भी अपराधिक घटनाएं घटी हैं उसकी भी तहकीकात की जाएगी और जहां पुलिस जब पब्लिक के बीच की जो कोआर्डिनेशन की बात है उसे भी देखा जाएगा। अगर जहां एक्शन लेने की जरूरत होगी वहां एक्शन भी लिया जाएगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.