Breaking News

सीतामढ़ी में तेज आंधी के साथ बारिश, सुबह से ही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सीतामढ़ी में रविवार के अहले सुबह से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी-तूफान और बिजली की गड़गड़ाहट के बाद झमाझम बारिश होने लगी। इस बरसात ने उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत दी। बारिश से तापमान नीचे गिरा है। आंधी-तूफान के बाद शहर से गांव तक की बिजली गुल हो गई। हालात ऐसी है, की दिन में ही रात जैसी माहौल हो गया है। आंधी-तूफान व बारिश से फसलों के साथ-साथ आम-लीची को भारी नुकसान पहुंचा है।n

कई जगहों पर घरों व दुकानों के छज्जे उड़ गए। बिजली के खंभों के साथ पेड़ भी सड़क पर गिर पड़े हैं। आसमान में जितनी कड़क आवाज के साथ बिजली कड़क रही है, इस महीने में पांचवीं बार इस तरह से मौसम का मिजाज बदला है। इधर, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बारिश के वक्त घर से नहीं निकलें।

बता दें कि शनिवार को काफी गर्मी थी। इससे लोग पूरे दिन परेशान रहे। पिछले एक सप्ताह से बदन झुलसाती गर्मी से लोग बेहाल थे। गर्म लू के थपेड़ों और चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल था। इसी बीच अचानक तेज आंधर और बारिश ने राहत दी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.