गायघाट में जिला कृषि पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, एईएस चमकी बुखार को लेकर की बैठक
गायघाट । प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज जमालपुर कोदई के ग्राम कल्यानी मिडिल स्कूल के प्रांगण में ए० ई०एस से बचाव हेतु कृषि विभाग के अधिकारी के द्वारा चमकी बुखार से बचाव हेतु लोगों को जानकारी दिया गया।जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधन करते हुए चमकी बुखार के लक्षण एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दिया गया ।
वही मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, अजीत कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार , कृषि समन्वयक, मुखिया उमाशंकर सिंह, आत्मा अध्यक्ष चंदन सिंह, दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
तदुपरांत श्रीमान के द्वारा ई किसान भवन गायघाट का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें प्रखंड स्तरीय कर्मी किसान सलाहकार संजीव कुमार, सुनील कुमार , दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, ब्रजकिशोर प्रसाद ,राजेश कुमार सुनील कुमार, भूषण कुमार, परशुराम कुमार ,वीमलेश साहनी नरेश कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन झा, कार्यपालक सहायक अंकु कुमार, इत्यादि कर्मी कार्यालय में मौजूद थे। साथ ही श्रीमान के द्वारा इफको बाजार गायघाट का भी निरीक्षण किया गया।




Leave a Reply