Breaking News

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का एतिहासिक विकास हुआ; पूर्व विधायक महेश्वर

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का एतिहासिक विकास हुआ; पूर्व विधायक महेश्वर

कटरा। जनता दल यूनाइटेड कटरा प्रखंड का कार्यकर्त्ता सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र सहनी की अध्यक्षता में कटरा गढ़ विवाह भवन में संपन्न हुई।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि जदयू का संगठन बूथ स्तर तक मज़बूत कर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का एतिहासिक विकास हुआ। बिजली, पानी,सड़क, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बिहार बहुत आगे है। उन्होंने कहा कि चाहे किसी पार्टी से गठबंधन हो नीतीश कुमार ने कभी अपने सिद्धांतो से समझौता नहीं किया। अल्पसंख्यकों और वंचित समाज को विकास की मुख्यधारा में लाकर समाजवादी नीतियों को लागू करने का काम ईमानदारी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। उन्होंने कहा की जदयू कार्यकर्त्ता सरकार के योजनाओं की निगरानी करे। उन्होंने कहा कि सरकार की छवि को खराब करने और जदयू कार्यकर्ताओ की अनदेखी करने वाले भ्रष्ट पदाधिकारीयों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करने वाले अन्य नेताओं में हुक्मदेव यादव, युवा नेता प्रभात किरण, लाल बाबू सहनी, राम नरेश सिंह, शिवनाथ पासवान, मनोज कुशवाहा, कुणाल सिंह, मुखिया हीरा सहनी, गोपी सिंह, गुड्डू मिश्र, पूर्व उप प्रमुख दिनेश राय, कैलाश यादव, भरत दास, विश्वनाथ सिंह, श्याम बिहारी राम, नंद लाल यादव, सतीश सिंह, राधे श्याम यादव , मनोज झा, सुभाष मिश्रा, सुरेश मण्डल पप्पू यादव आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.