नालंदा के नगरनौसा थाना पुलिस ने सड़क पर लूट की सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को हथियार के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों ने ई कार्ड के डिलीवरी बॉय सुमीत कुमार से 9 हजार नगदी और पार्सल की लूट की थी। डिलिवरी बॉय ने बताया कि वह गुरुवार को पार्सल देने जा रहा था। इसी दौरान अशरफपुर मोड़ के समीप पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। फिर हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की। घटना को अंजाम दे सभी बदमाश फरार हो गया। वह घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई
बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी कर पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ बदमाश भागने में सफल हुए। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि तीन बदमाशों को उसके गांव से पकड़ा गया है। तीनों अशरफपुर गांव निवासी इंद्रजीत उर्फ गेंड़ा, अजय कुमार एवं मोहित कुमार है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय को सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है।







Leave a Reply