Breaking News

विदेशी गर्ल को भाया बिहारी बॉय, फिलिपिंस से स्पेशल वीजा लेकर शादी रचाने पहुंची बिहार,

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मुरार बतराहा गांव में एक शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां दूल्हा देशी है तो दुल्हन विदेशी। गोपालगंज में यह पहली ऐसी शादी है। भारतीय परंपरा के अनुसार दुल्हन की तरह सज संवर कर शादी के मंडप में एक दूसरे के गले मे वरमाला डाली। दुल्हनियां फिलीपींस की वेलमुन डुमरा है। डुमरा को न तो हिंदी आती है न ही हिंदू धर्म के रीती-रिवाज का पता है। फिर भी अपनी प्यार के खातिर गोपालगंज के प्रेमी धीरज प्रसाद के साथ हिंदू रीती-रिवाज के साथ शादी रचाई।

विदेशी महिला से शादी रचाने वाले धीरज प्रसाद गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड के मुरार बतराहा गांव का निवासी है। दोनों लड़का-लड़की फिलीपींस में नौकरी करते है। लड़का होटल मैनेजर एवं लड़की मार्केटिंग डीलर है। फिलिपिंस की वेलमुन डुमरा ने धीरज प्रसाद के साथ हिंदू रीती-रिवाज से 18 मई की रात में मुरार बतराहा गांव में शादी रचाई। इस शादी को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

परिजनों के मुताबिक वेलमुन डुमरा अपनी शादी के लिए स्पेशल वीजा लेकर भारत आई हैं। उनके माता-पिता को वीजा नहीं मिल पाया। इसके कारण वे शादी में शरीक नहीं हो पाए। फिलिपिंस की रहनेवाली लड़की ने कहा कि वहां सेल्समैन का काम करती थी, जहां पर भारतीय मूल के धीरज से मुलाकात हुई और फिर प्यार हो गया। अब शादी कर ली, दोनों साथ रहेंगे। फिलहाल धीरज प्रसाद के परिवार वाले और गांव वाले शादी से बहुत खुश हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.