Breaking News

मुजफ्फरपुर : रे’प आरोपी ने कहा- श’राब पीकर होश नहीं रहा, दो बच्चों का पिता है

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मिठनपुरा थाना के कन्हौली विष्णुदत्त के विकास कुमार के रूप में हुई। उसने घटना स्वीकार करते हुए कहा कि उसे किसी ने शराब पिला दी थी। वह होश में नहीं था। इसी कारण वह मासूम बच्ची उसकी हैवानियत का शिकार बनी।

आरोपी शादीशुदा और दो बच्चों का पिता बताया गया है। महिला थाना की दरोगा संवेदना स्नेही ने कहा कि घर से ही इसे गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। बता दें कि तीन दिन पूर्व वह बच्ची के घर एक समारोह में शामिल होने गया था। बच्ची के रिश्ते में लगने वाले एक मौसा के साथ वह गया था। वहीं पर उसने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया और भाग निकला।

कोल्ड ड्रिंक पिलाने का झांसा देकर ले गया

आरोपी ने कहा कि बच्ची को उसने कोल्डड्रिंक पिलाने का झांसा दिया था। उसे अपने साथ बाइक पर बैठकर चौक पर ले गया था। वहीं से उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसके साथ घिनौनी करतूत की। बच्ची चीखती-चिल्लाती रही। आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। वह नशे में धुत था। हवैनियत के साथ उसने बच्ची का रेप कर डाला।

बच्ची की हालत गम्भीर

इधर, SKMCH में बच्ची का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गम्भीर है। उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रहा है। पीड़िता के परिजन का कहना है कि घटना के बाद से ही उसे लगातार ब्लीडिंग हो रहा है। आरोपी के भागने के बाद वह बेसुध हालत में मिली थी। आरोपी ने उसे दांत से भी काटा था। जिसके निशान उसके शरीर पर मौजूद हैं। उसी समय उसे सकरा PHC में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे SKMCH रेफर कर दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.