Breaking News

नरकटियागंज से गुजरने वाली 11 ट्रेनें 8 जून तक रद्द, नॉन इंटरलॉकिंग को लेकर एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर रेलवे बोर्ड ने नरकटियागंज जंक्शन से गुजरने वाली 11 ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द करने का घोषणा किया है। हालांकि रद्द होने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले एवं टिकट कटाने वाले यात्रियों को अब टिकट वापसी का भी झंझट शुरू हो गया है। इससे यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

समस्तीपुर रेल मंडल एवं रेलवे बोर्ड की ओर से एक पत्र जारी कर नरकटियागंज जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि गोंडा जंक्शन पर नन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर उस जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को फिलहाल रद्द की जानकारी दी गई है तथा ट्रेन के परिचालन को विभिन्न तिथियों निरस्त करने की जानकारी दी गई है।

ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

  • नरकटियागंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली 15211 जननायक एक्सप्रेस ट्रेन को अप रूट में 30 मई से लेकर 6 जून तक एवं 15212 डाउन रुट में 1 जून से लेकर 8 जून तक रद्द किया गया है।
  • 14010 चंपारण सत्याग्रह को 30 मई से 9 जून तक
  • 14009 को 31 मई से 7 जून तक
  • 15656 कटरा कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन को 5 जून से 8 जून तक रद्द किया गया है।
  • 09451 गांधीधाम स्पेशल को 27 मई से 3 जून तक रद्द किया गया है।
  • 19452 को 30 मई से 6 जून को तक रद्द किया गया है।
  • 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन को अप रुट में 31 मई से 8 जून तक तथा 15274 डाउन सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन को 01 जून से 9 जून तक रद्द किया गया है।
  • अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द की गई है।
  • 19038 बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन को 8 जून को एक घंटा 20 मिनट देरी से परिचालन करने का फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.