बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था कि बजट सत्र हं’गामेदार होगा, उसकी तस्वीर पहले ही दिन सुबह से विधानसभा परिसर के बाहर दिख रही है। विपक्षी दल आरक्षण, सीएए, एनआरसी, एनपीआर के मुद्दे पर बजट सत्र शुरू होते ही हं’गामा, नारेबाजी और प्रद’र्शन कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष के हंगामे के बीच बिहार के मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचे, जहां विधानसभा अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने उर्दू में स्वागत भा’षण किया।विधानसभा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद पहुंचे, जहां सभापति कक्ष पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत सभापति हारूण रशीद ने किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी सभापति कक्ष पहुंची और सीएम नीतीश को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे।

विधानसभा परिसर के गेट पर राजद, वामदल के विधायक ज’मकर हंगामा-प्र’दर्शन कर रहे हैं। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र, ललित यादव, सीपीआइएमएल के विधायक महबूब आलम सहित कई नेता प्रदर्शन में शामिल हैं। विपक्षी दल CAA और NPR को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एनआरसी के खि’लाफ प्रस्ताव पारित कराने की मांग की।इसके साथ ही नियोजित शिक्षकों के ह’ड़ताल के मुद्दे पर भी विपक्ष मुखर है। विधायकों ने नियोजित शिक्षकों के समान काम के बदले समान वेतन लागू करने की मांग की। वहीं राजद ने कहा कि सदन की कार्र’वाई चलनी चाहिए।




Leave a Reply