बोचहां थाना क्षेत्र के गरहां हथौड़ी मार्ग में रविवार लोहसरी स्थित पेट्रोल पंप से अपने घर हथौड़ी थाने के बलुआहा गांव जा रहे पंप कर्मी मधुरेंद्र कुमार से लू’टपा’ट की गई। बाइक सवार चार अप’राधियों ने घे’र कर उनकी बाइक व चार हजार रुपये लू’ट लिये और गरहां की ओर भा’ग खड़े हुए।मधुरेंद्र ने पीठ पर बैग में मोबाइल रखा था जो अ’पराधी नहीं ले सके उन्होंने फौरन मोबाइल निकालकर पंप पर फोन किया कि उधर ही अ’पराधी भागे हैं। खबर मिलते ही पंप के पास लोग जमा हो गए थोड़ी देर में जैसे ही बाइक की रोशनी दिखाई दी लोगों ने घेरा बनाया इसे देख अप’राधी वापस भागने की कोशिश करने लगे। इसी क्रम में ख’देड़ कर लोगों ने छी’नी गई बाइक पर सवार दो लोगों को द’बोच लिया।

लेकिन अन्य दो बाइक पर सवार दो अ’पराधी भागने में कामयाब हो गए। लोगों ने दोनों की ज’मकर पि’टाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति ने कहा कि दोनों के गार्जियन आ रहे हैं इस पर लोगों ने उसे भी पकड़ लिया, तीनों को लेकर बोचहां व हथौड़ी पुलिस छानबीन कर रही है। घ’टना के बारे में जानकारी मिलने पर पंप मालिक सुधीर मिश्रा भी पहुंचे।उधर, थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों की आ’पराधिक छवि की प’ड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply